Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में कल राष्ट्रीय स्तर का फार्मा अन्वेषण

   रायपुर । फार्मेसी शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम फार्मा अन्वेषण 2026 आयोजित...

  

रायपुर । फार्मेसी शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम फार्मा अन्वेषण 2026 आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले प्रो. एम.एल. श्रॉफ की 124वीं जयंती को समर्पित है।

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया का संरक्षण

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडियया, नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित किया गया है। जबकि इसका आयोजन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से किया जा रहा है। इसमें शिक्षाविद, शोधकर्ता और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, PCI के अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम. पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा PCI के अन्य सदस्य—धर्मेंद्र सिंह, एस.के. बंसल, प्रो. दीपेंद्र सिंह, प्रो. अंबर व्यास और डॉ. आनंद महलवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

छात्रों और विशेषज्ञों को मिलेगा साझा मंच

इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी महाविद्यालयों के विभागाध्यक्ष और छात्र भाग लेंगे। यह आयोजन उन्हें अकादमिक और व्यावसायिक अनुभव साझा करने का मंच प्रदान करेगा।

No comments