Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में LPG की किल्लत: परेशान स्टूडेंट्स को मिलेगा सिलेंडर

  रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी...

 

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी गैस वितरकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति और उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर कलेक्टर राठौर ने बताया कि, जिले में रहने वाले विद्यार्थियों को 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर एजेंसियों की तरफ से आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र दिखाने पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नियमानुसार उपभोक्ताओं को वितरण किया जा रहा है।

नए कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर रोक

उन्होंने वितरकों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। यदि कोई व्यक्ति गैस वितरण में बाधा उत्पन्न करता है, नियमों के विरुद्ध सिलेंडर लेने की कोशिश करता है या डिलीवरी कर्मियों से दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथालय और अन्य संस्थानों में गैस आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग की जा सकेगी। फिलहाल नए कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन पर रोक है।

इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराएं नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को नियमानुसार सिलेंडर दिया जाएगा। बैठक में खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी और गैस वितरक उपस्थित रहे।

No comments