रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के अंतर्गत भण्डारसिवनी, लंजोड़ा, नारंगी उद्वहन सिंचाई योजना के मोटर पंप बद...
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले के अंतर्गत भण्डारसिवनी, लंजोड़ा, नारंगी उद्वहन सिंचाई योजना के मोटर पंप बदलने, पुनः विद्युतीकरण कार्य एवं सोलर एल.ई.डी. हाईमास्ट लाईट लगाने 2 करोड़ 67 लाख 52 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजना के प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण हो जाने के बाद योजना के अंतर्गत 1391 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।



No comments