Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

कृषि विभाग ने जब्त की 640 बोरी यूरिया

  रायपुर । किसानों से अधिक कीमत वसूलकर उर्वरक बेचने की शिकायत को जिला प्रशासन सरगुजा ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद 640 बोरी यूरिया खाद ज...

 

रायपुर । किसानों से अधिक कीमत वसूलकर उर्वरक बेचने की शिकायत को जिला प्रशासन सरगुजा ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद 640 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम बड़ा दमाली स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में जांच की। किसानों ने शिकायत की थी कि प्रतिष्ठान में  निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच दल मौके पर पहुंचा और किसानों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और किसानों के बयानों के आधार पर उर्वरक विक्रय में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच टीम ने पाया कि प्रतिष्ठान संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के एक अघोषित परिसर में अवैध रूप से भंडारित लगभग 640 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया है। जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग खाद के भंडारण और वितरण व्यवस्था को लगातार निगरानी रख रहा है।

No comments