Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

हादसे की सूचना में देरी, डायल 112 कर्मी सस्पेंड

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले डायल 112 के आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले डायल 112 के आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) उमेश प्रसाद गुप्ता ने आदेश जारी किया है।

कर्तव्य में लापरवाही और अमर्यादित आचरण के आरोप में डायल 112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सस्पेंड किए गए आरक्षक को रक्षित केंद्र (लाइन) रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना 30 जून 2026 की रात करीब 11:00 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आने वाले सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक कार और बाइक के बीच जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है।

इस इमरजेंसी कॉल पर तत्काल रिस्पॉन्स देने के लिए डायल 112 में तैनात आरक्षक क्रमांक 1250 संदीप शर्मा को मौके पर रवाना किया गया था। आदेश के मुताबिक, एक्सीडेंट जैसी गंभीर आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटनास्थल पर काफी विलंब से पहुंचा।

No comments