Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

आपत्तिजनक फोटो से उगाही, हनीट्रैप का खुलासा

  रायपुर। रायपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर दोस्ती का फायदा उठाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। श...

 

रायपुर। रायपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने दो महिलाओं पर दोस्ती का फायदा उठाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक पहले उसे घर बुलाकर नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई गई। बेहोश होने के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं। बाद में इन्हीं तस्वीरों को सोशल मीडिया और परिवार के लोगों तक भेजने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपए वसूल लिए गए। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले बनाई दोस्ती, फिर जाल में फंसाया

पुलिस के मुताबिक बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार की पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी। शिकायत में बताया गया है कि 6 जनवरी को महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसे शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा।

फोटो दिखाकर मांगी पहली किस्त

शिकायत के अनुसार, दो दिन बाद महिला ने फिर संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो फोटो पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों को भेजने के साथ सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए जाएंगे।

सामाजिक बदनामी के डर से पीड़ित ने 8 जनवरी को 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

हर महीने बढ़ती गई रकम

शिकायत में बताया गया है कि पहली रकम मिलने के बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार जारी रहा। फरवरी में 48 हजार, मार्च में 45 हजार, अप्रैल और मई में 46-46 हजार तथा जून में 30 हजार रुपए लिए गए। इस तरह छह महीने में कुल 2 लाख 17 हजार रुपए वसूल लिए गए।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी महिलाएं लगातार और पैसे मांग रही थीं। परेशान होकर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस कर रही जांच

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

No comments