Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

जनदर्शन बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद का मंच, परशुराम तिवारी को मिली निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकल

  रायपुर। प्रदेश में जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के जनदर्श...

 

रायपुर। प्रदेश में जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के जनदर्शन कार्यक्रम में 80 प्रतिशत दिव्यांगता से जूझ रहे प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम बगडा कोटेया निवासी परशुराम तिवारी को जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकल उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।

प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन में आज कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी दौरान श्री परशुराम तिवारी ने आवागमन में हो रही कठिनाइयों को लेकर मोटराइज्ड ट्राई साइकल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद विभाग ने बिना विलंब के उन्हें निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकल प्रदान की।

समाज कल्याण विभाग के अनुसार श्री परशुराम तिवारी 80 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं और लंबे समय से आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। मोटराइज्ड ट्राई साइकल मिलने से अब उनके दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी भी सुगम हो सकेगी।

सहायता प्राप्त होने पर श्री परशुराम तिवारी ने जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अधिक स्वतंत्रता के साथ अपने कार्य कर सकेंगे।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे, ताकि वे आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

No comments