Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

छत्तीसगढ़ : मेले में नाच- गाने के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी… एक की मौत 3 जख्मी

जांजगीर।   जिले में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की खबर सामने आ रही है। चाकूबाजी में एक की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ...



जांजगीर। जिले में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की खबर सामने आ रही है। चाकूबाजी में एक की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक की पहचान महेश्वर कश्यप के रूप में हुई है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। विवाद रौताही मेले में नाच-गाने के दौरान हुआ था। चाकूबाजी में घायल हुए युवको को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की तालाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर को कोसला गांव रौताही मेले का आयोजन कराया गया था। मेले में देर रात नाच-गाना चल रहा था। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि मेले के दौरान दो गुटों के वर्चस्व का विवाद झगड़ा और हमले का जड़ है। उन्होंने बताया कि कोसला के पड़ोसी गांव पेण्ड्री के लोग भी कोसला के रौताही मेले में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments