Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, September 27

Pages

ब्रेकिंग

प्रियंका गांधी के दौरे के दिन गोवा में कांग्रेस को झटका

पणजी। बीते कुछ वक्त से तटीय राज्य गोवा में मुश्किलों का सामना कर रही कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेता...



पणजी। बीते कुछ वक्त से तटीय राज्य गोवा में मुश्किलों का सामना कर रही कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लगा है। पोरवोरिम विधानसभा सीट के कई नेताओं ने इस्तीफे दे दिए हैं। अहम बात यह है कि ये इस्तीफे शुक्रवार सुबह उस वक्त दिए गए हैं, जब प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर आ रही हैं। इन नेताओं का कहना है कि कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर सीरियस नहीं दिख रही है। कुछ नेताओं के एटिट्यूड से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस चुनाव लडऩे को लेकर गंभीर नहीं है। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नायत ने कहा, कांग्रेस पार्टी राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। अब तक उसने अपनी कोई तैयारी भी शुरू नहीं की है। कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले नेताओं का गुट निर्दलीय विधायक रोहन खौंटे को समर्थन कर रहा है। दक्षिण गोवा के सीनियर नेता मोरेनो रेबेलो ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देते हुए रेबेलो ने लिखा है कि वह मौजूदा विधायक एलेक्सियो रेगिनाल्डो को एक बार फिर से टिकट दिए जाने से निराश हैं। 

उन्होंने कहा कि वह पार्टी के खिलाफ काम करते रहे हैं और उसके बाद भी कर्टोरिम सीट से उन्हें टिकट दिए जाने से वह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने बीते 4.5 सालों में पार्टी के किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया है और हमेशा पार्टी के नेताओं के खिलाफ बोलते रहे हैं। उन्होंने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर को लिखे खत में यह बात कही है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाने के बाद ये इस्तीफे हुए हैं। 

पिछले दिनों ही कांग्रेस के नेता रहे पूर्व सीएम लुईजिन्हो फलेरियो ने कई नेताओं के साथ टीएमसी का दामन थाम लिया था। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी लगातार ताल ठोक रही है। ऐसे में कांग्रेस के लिए गोवा में मुश्किल खड़ी हो गई हैं। एक तरफ भाजपा संगठित नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस आपसी कलह से परेशान है। इसके अलावा सेक्युलर विचारधारा से जुड़ी कुछ अन्य पार्टियों की सक्रियता ने भी उसे परेशान किया है।

No comments

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : जिले के दो सड़कों ...

मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े शाला त्याग...

युक्तियुक्तकरण की पहल से बड़ादमाली प्राथमिक शाला में बच्चों क...

पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया आईआईटी भिलाई फेस-2 परियोज...

करिश्मा कपूर के बच्चों की हाईकोर्ट में दलील, अपने हिस्से का ...

50 की उम्र में अमीषा पटेल का इस हॉलीवुड स्टार पर आया दिल, वन...

UN के बाहर बांग्लादेश के मुखिया यूनुस का जमकर विरोध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छापेमारी में 17 तालिबान आतं...