रायपुर: राजधानी के थाना मुजगहन क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी हुई है। मीटर लगाने के नाम पर खुद को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि...
रायपुर:
राजधानी के थाना मुजगहन क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी हुई है। मीटर लगाने के नाम
पर खुद को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड
(सीएसपीडीसीएल) का कर्मचारी बताकर ठगों ने एक व्यक्ति के तीन अलग-अलग बैंक
खातों से कुल एक लाख 56 हजार 200 रुपये पार कर दिए।
पुलिस ने
प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के
अनुसार, ग्राम भटगांव (माना बस्ती) निवासी रोशन देव रात्रे ने 22 फरवरी को
थाना मुजगहन में ऑनलाइन फ्राड की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
13 रुपये प्रोसेस चार्ज के बहाने जाल
प्रार्थी
ने बताया कि 30 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर
से फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को सीएसपीडीसीएल का अधिकारी बताते हुए
कहा कि नए विद्युत मीटर के लिए उनके द्वारा आवेदन किया गया है और मीटर
जारी करने से पहले ऑनलाइन फार्मेलिटी पूरी करनी होगी।
इसके बाद
वाट्सएप के जरिए दो एप्लीकेशन ‘सीएसपीडीसीएल मीटर रिलीज अपडेट एप’ और
‘इलेक्ट्रीसिटी बिल अपडेट एपीके’ भेजे गए। भेजने वाले नंबर पर सीएसपीडीसीएल
का लोगो और नाम प्रदर्शित हो रहा था। आरोपित ने वाट्सएप काल कर फाइल ओपन
करने को कहा। एप खोलने पर 13 रुपये का प्रोसेस चार्ज भुगतान का विकल्प
दिखाई दिया।
तीन खातों से उड़ाई रकम
प्रार्थी ने पहले अपने
इलाहाबाद बैंक खाते से 13 रुपये भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन पेमेंट
फेल बताया गया। इसके बाद स्टेट बैंक आफ इंडिया (एमजी रोड शाखा) के सैलरी
अकाउंट से भी भुगतान की कोशिश की गई, जो असफल दिखाया गया। आरोपित ने बातों
में उलझाकर पत्नी के पंजाब नेशनल बैंक खाते से भी भुगतान कराने को कहा।
तीनों बार पेमेंट फेल दिखने पर प्रार्थी को शक हुआ और उसने काल काट दी। बाद
में फोन-पे की हिस्ट्री चेक करने पर खातों से बड़ी रकम कटने का पता चला।



No comments