Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

ब्रेकिंग

छह खरीदी केंद्राें में 110 क्विंटल धान खरीदने बंटा टोकन

  बिलासपुर। प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में आज से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो रहा है। जिले के छह उपार्जन क...

 

बिलासपुर। प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में आज से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो रहा है। जिले के छह उपार्जन केंद्रों में 110 क्विंटल धान खरीदने के लिए किसानों को टोकन जारी किया गया है। इन किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिले में धान कटाई अब जोर पकड़ने लगा है। जल्दी पकने वाले धान की कटाई प्रारंभ हो गई है। देर से पकने वाले धान की फसल अभी भी खेतों में खड़ी हुई है। इसकी कटाई में अभी भी पखवाड़ेभर का विलंब है। जिन किसानों ने धान की कटाई और मिसाई पूरा कर लिया है वे एक नवंबर से अपने पास के खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करेंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अलावा जिला विपणन संघ ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए 140 उपर्जान केंद्रों का गठन किया गया है। बिलासपुर। प्रदेश के साथ ही बिलासपुर जिले में आज से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो रहा है। जिले के छह उपार्जन केंद्रों में 110 क्विंटल धान खरीदने के लिए किसानों को टोकन जारी किया गया है। इन किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिले में धान कटाई अब जोर पकड़ने लगा है। जल्दी पकने वाले धान की कटाई प्रारंभ हो गई है। देर से पकने वाले धान की फसल अभी भी खेतों में खड़ी हुई है। इसकी कटाई में अभी भी पखवाड़ेभर का विलंब है। जिन किसानों ने धान की कटाई और मिसाई पूरा कर लिया है वे एक नवंबर से अपने पास के खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करेंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अलावा जिला विपणन संघ ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। जिले में किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए 140 उपर्जान केंद्रों का गठन किया गया है।

No comments

रूस में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, 49 लोगों की मौत की आशंका

ऋषभ पंत की चोट और मौसम ने बढ़ायी भारतीय टीम के लिए परेशानी

‘उदयपुर फाइल्स रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

तोमर बंधुओं की अग्रीम जमानत याचिका खारिज

हिरासत में मौत मामले में CG High Court ने सुनाया फैसला

IIIT में 25 सीटें आरक्षित

हाई कोर्ट ने कोल डस्ट और फ्लाइ ऐश को लेकर लिया स्वतः संज्ञान

भाजपा नेता संतोष कटारिया से महिला ने की 41 लाख की ठगी

सिम्स की OPD में बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

तेज रफ्तार ने ले ली वन मंत्री के भतीजे की जिंदगी