Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, September 27

Pages

ब्रेकिंग

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी का गांव गांव में नुक्कड़ सभा, मिल रहा जबरदस्त समर्थन

बीजापुर:- जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है नेताओं के दौरे भी ग्रामीण क्षेत्रों लगातार हो रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी का ...


33
34
बीजापुर:- जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है नेताओं के दौरे भी ग्रामीण क्षेत्रों लगातार हो रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी का विधान सभा क्षेत्र में  गांव गांव में जनसंपर्क अभियान जारी है। ग्रामीण अपने कांग्रेस प्रत्याशी को बीच पाकर स्वागत सत्कार तो कर रहे हैं, साथ ही भरपूर समर्थन देने का वादा भी करते नजर आ रहे है। शुक्रवार को चिन्नाकवाली, कांदूलनार, चिन्नाकोडेपाल, तोयनार, बोरजे धनोरा सहित एक दर्जन गांव में  कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी का सघन जनसंपर्क अभियान देखा गया। ग्रामीण वोटर्स अपने लोकप्रिय प्रत्याशी का जगह जगह स्वागत कर रहे है, वही दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी नुक्कड़ सभा लेकर वोट देने तथा सरकार की योजनाओं तथा कार्यो से अवगत करा रहे है। कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ महिलाओं, युवाओं को लेकर किये गये वादे से भी पार्टी को फायदा मिलने का उम्मीद लगाए है। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ प्रतिदिन कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम व सैकड़ों कांग्रेसियों का जत्था शामिल रहता है। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के बीच प्रत्याशियों द्वारा अंदरुनी क्षेत्रों में में प्रचार अभियान जारी है‌‌। बीजापुर विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की बीच सीघी टक्कर दिखाई दे रही है। भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा भी भैरमगढ़ के अंदरूनी क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखा है।
*भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा का भी सघन जनसंपर्क अभियान* 
 भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा का भी ग्रामीण क्षेत्रों अच्छा प्रभाव देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा 15साल के भाजपा शासन की योजनाओं तथा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को मुद्दा बनाये हुए है। बीजापुर विधानसभा चुनाव में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। हमर राज पार्टी से अशोक तलांडी, बीएसपी से अजय कुडियम, जेसीसीजे से रामधर जुर्री, निर्दलीय पी लक्ष्मीनारायण, लक्ष्मी धुर्वा, अर्जुन गोटे मैदान में है।

No comments

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : जिले के दो सड़कों ...

मुख्यमंत्री की पहल पर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े शाला त्याग...

युक्तियुक्तकरण की पहल से बड़ादमाली प्राथमिक शाला में बच्चों क...

पहाड़ी कोरवा ग्राम राजपुर हुआ हर घर जल श्रेणी में शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया आईआईटी भिलाई फेस-2 परियोज...

करिश्मा कपूर के बच्चों की हाईकोर्ट में दलील, अपने हिस्से का ...

50 की उम्र में अमीषा पटेल का इस हॉलीवुड स्टार पर आया दिल, वन...

UN के बाहर बांग्लादेश के मुखिया यूनुस का जमकर विरोध

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में छापेमारी में 17 तालिबान आतं...