Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 31

Pages

ब्रेकिंग

दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

 नयी दिल्ली ।  दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुल...

 नयी दिल्ली ।  दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दोनों की पहचान हरियाणा के मूल निवासी अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनो जबरन वसूली के लिए दक्षिण दिल्ली इलाके में एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाईं और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि अनीश कथित तौर पर रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम और हमले के छह आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस ने दावा किया कि किशोर पहले भी इसी इलाके में एक सशस्त्र डकैती मामले में कथित तौर पर शामिल था।

No comments

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...

मंत्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाई...

राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात