Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 4

Pages

ब्रेकिंग

धन्वंतरि भारतीय चिकित्सा विज्ञान के प्रतीक: मांडविया

  नयी दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को राज्यसभा में कहा कि महर्षि धन्वंतरि ‌भारतीय चिकित्सा व...

 

नयी दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को राज्यसभा में कहा कि महर्षि धन्वंतरि ‌भारतीय चिकित्सा विज्ञान के प्रतीक है और हमें इस विरासत पर गर्व होना चाहिए। श्री मांडविया ने सदन में शून्य काल में ‘सभापति की अनुमति से उठाए गए मामले’ के अंतर्गत भारतीय चिकित्सा आयोग से संबंधित एक मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए यह टिप्पणी की। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के डॉ सांतनु सेन भारतीय चिकित्सा आयोग के प्रतीक चिन्ह में बदलाव का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने कहा कि आयोग का पुराना प्रतीक चिन्ह ही बना रहना चाहिए। इस पर हस्तक्षेप करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि महर्षि धन्वंतरि भारतीय शिक्षा विज्ञान के प्रतीक है। उन्होंने व्यापक स्तर पर शोध किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को धन्वंतरि की विरासत की विरासत पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा आयोग के प्रतीक चिन्ह में केवल धन्वंतरि का चित्र जोड़ा गया है और उसमें रंग भरा गया है। बीजू जनता दल के प्रशांत नंदा ने लोक कलाकारों की पेंशन बहाल करने की मांग की। मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी के वी. शिवदासन ने कन्नूर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की मांग की। आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह ने पंजाब में किसानों की आर्थिक बदहाली का मुद्दा उठाया और कहा कि कृषि के लाभकारी नहीं रहने के कारण युवा विदेश जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि कृषि उपज के व्यापार के लिए पाकिस्तान से सटी सीमा को खोला जाना चाहिए। अन्ना द्रमुक के एम थंबी दुरई ने तमिलनाडु में करूर से कोयंबटूर  तक के राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का बनाने की मांग की।

No comments

जेठा हाई स्कूल को मिला गणित शिक्षक, पढ़ाई को मिली नई दिशा

वनाधिकार क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका—वन विभाग...

शिक्षा व्यवस्था हुई सुदृढ़ अब सभी शालाओं में शिक्षक उपलब्ध

पी.एम सूर्य घर योजना से राजीव दंडोना के घर का बिजली बिल हुआ ...

राजभवन के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई बिदाई

हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्त...

छत्तीसगढ़ सरकार ने डीएपी की कमी पूरा करने पुख्ता वैकल्पिक व्य...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों का किया द...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्...

अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन ने माली में 3 भारतीयों को बनाय...