Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 30

Pages

ब्रेकिंग

झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर के आ...

 कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की खबर है।   तीनों मृतक बैगा जनजाति के हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नागाडबरा बस्ती में बीती रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह 35 वर्ष, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष व इनके 12 वर्ष के पुत्र जोन्हू की मौत हो गई है। बता दें कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के है। घटना स्थल पर शव के निकट गैस सिलेंडर पाया गया है। ऐसे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ होगा। घर का एक हिस्सा गिर गया है। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। मलबे में 12 वर्षीय बच्चा फंसा है, जिसे दोपहर 12 बजे तक निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

No comments

भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी पर होगी कड़ी कार्यवाही: खाद्य मंत्...

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल...

अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है ...

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री व...

नारी सशक्तीकरण और सुशासन की मिसाल है रानी अहिल्याबाई होल्कर ...

वोकल फॉर लोकल’ की भावना को देवरबीजा में मिला जीवन, खादी केंद...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीडीएस सह गोदाम भवन का किया लोकार्...

जिला उपभोक्ता आयोगो के अध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण कार्...

मंत्री केदार कश्यप ने किया संसदीय कार्य विभाग के नवीन वेबसाई...

राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात