Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 12

Pages

ब्रेकिंग

नन्हे बच्चे नंगे पांव जय श्री राम का जयकारा लगा रहे गांव-गांव

  बिलासपुर । राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। भारतीय इतिहास का गौरवशाली सातवां स्वर्णिम पृष्ठ लिखा जाएग...

 

बिलासपुर । राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। भारतीय इतिहास का गौरवशाली सातवां स्वर्णिम पृष्ठ लिखा जाएगा। बिलासपुर भी इसका साक्षी होगा। "अयोध्या" की तर्ज पर पूरा शहर प्रभु का उत्सव मनाएगा। मंदिरों का अद्भुत नजारा होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीपक जलेंगे। महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भोग-भंडारा होगा। संस्कारधानी का चप्पा-चप्पा श्रीराम के जयकारों से गूंज उठेगा। इसकी भव्य तैयारी चल रही है। मंदिरों में देखने लायक नजारा होगा। राम कीर्तन और स्थानीयजनों की मदद से रामायण पाठ होगा। दीप प्रज्वलित होंगे। हर घर में दीपोत्सव बनेगा। शहर से लेकर गांव-गांव तक इसकी भक्तिमय माहौल नजर आने लगा है। प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट, समितियों, धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर विशाल भोग-भंडारा का निर्णय लिया जा चुका है। शहर से गुजरने वाली ट्रेन या सड़क से अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का सम्मान और स्वागत किया जाएगा। मुख्य मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण भी होगा। मंदिरों के आयोजन के लिए रामभक्तों को आमंत्रण दिए जा रहे हैं। मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्वलन के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। 

No comments