Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 16

Pages

ब्रेकिंग

कोंडागांव में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाई आग

  कोंडागांव। लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के काेंडागांव जिले में फिर से नक्सली सक्रिय होने लगे हैं और नक्सल घटनाओं को अंजाम दे रहे। बुध...

 

कोंडागांव। लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के काेंडागांव जिले में फिर से नक्सली सक्रिय होने लगे हैं और नक्सल घटनाओं को अंजाम दे रहे। बुधवार रात ग्राम केजंग में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर कुछ लोगों ने आग लगा दी और घटनास्थल पर कुछ नक्सली बैनर भी बांधकर चले गए। पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी और ब्यानार एरिया कमेटी नक्‍सल ने बैनर लगाया है, जिसमें भाजपा, आरएसएस पर हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल से नक्सली बैनर बरामद किया है। बुधवार रात तकरीबन 11 बजे नक्सलियों ने ग्राम केजांग में लगे मोबाइल टावर पर आग लगा दी और बैनर बांधकर चले गए। उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आपरेशन) सतीश भार्ग ने बताया, नक्सलियों ने रात तकरीबन 11 बजे ग्राम केजंग में लगे मोबाइल टावर में आग लगा दी। घटनास्थल से बैनर पोस्टर भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। 

No comments

टैरिफ में न्यूनतम वृद्धि, आपूर्ति में गुणवत्ता — छत्तीसगढ़ म...

ग्राम पंचायतों की सक्रियता और स्वप्रेरित जनभागीदारी से हो रह...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

अऋणी किसानों के लिए बीमा योजना

जयरामनगर में उतरने के लिए युवतियों ने की चेन पुलिंग

दो शिक्षा दूतों की हत्या, मोबाइल टावर में लगाई आग

उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया जल जीवन मिशन और CSR मद का मुद्...

देशभर में अवैध तौर पर रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ हो रही ...

अंतरिक्ष फतह कर धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला