Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

ब्रेकिंग

क़ृषि विज्ञान केंद्र मे महिला किसान दिवस मनाया गया

  महासमुंद । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विस्तार शिक्षण संस्थान गुवाहाटी, असम के सहयोग से मंगलवार को कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्...

 

महासमुंद । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं विस्तार शिक्षण संस्थान गुवाहाटी, असम के सहयोग से मंगलवार को कृषि विकास किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर महासमुंद में महिला किसान दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य "कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका" विषय पर चर्चा किया गया। साथ ही जिले के महिला कृषकों, उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। जिले के उद्यमी महिला कृषको जो साग-सब्जी उत्पादन, बागवानी कार्य, दलहन तिलहन फसलों के उत्पादन एवं कृषक उत्पादन संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप संचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप द्वारा महिला कृषकों को धान के बदले दलहन, तिलहन मक्का एवं रागी की फसल लगाने प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से डॉ. परमजीत सिंह कंवर, सहायक संचालक कृषि, सुश्री गणेश्वरी बंजारे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी महासमुंद, श्री कुणाल चंद्राकर विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ रविश केशरी विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद, श्री मनोज पटेल कृषि विकास अधिकारी, श्री अभिषेक शर्मा एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला किसान उपस्थित थे।

No comments

पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल...

हाथियों से सुरक्षा के लिए नई पहल

उद्योग मंत्री देवांगन ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियो...

3 करोड़ की हेरोइन केस...IB-NCB-ATS की एंट्री

मतांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगाया बोर्ड

मधुमक्खियों के हमले में महिला की मौत

सड़क पर रील्स बनाने के मामले में हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया

अनवर ढेबर के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज