Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 27

Pages

ब्रेकिंग

झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस, पति ने घर में लगा दी आग... सिलेंडर फटा और सभी जलते हुए दौड़े

  रायपुर। रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत क...

 

रायपुर। रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया। इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की ओर भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई। सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में महिला आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला। अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था।

No comments

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 29 जुलाई से

रायपुर में नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर की चोरी

छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा कल

दीवार गिरने से बच्ची की मौत...

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, पहले भी ले...

नगर निगम के विरोध में हाइवे पर उतरें लोग, लगा लंबा जाम

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बी.फार्मा डिग्रीधारियों क...

घुसपैठ रोकने के लिए सरकार की पहल

महिला सहकर्मी और छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो शिक्षक न...

शौर्य और बहादुरी के मिसाल थे छत्तीसगढ़ के सपूत बलिदानी लांस ...