Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर की सड़क पर सनसनी: मैनेजर पर हमला और 1 करोड़ के जेवरात की चोरी

   रायपुर। खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोन...

 

 रायपुर। खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है

बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

कुछ दिनों पहले परिवार के साथ लूट का सामने आया था मामला

कुछ दिनों पहले रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल किया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी थी।

गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

No comments