Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, August 19

Pages

ब्रेकिंग

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 942 पुलिस कर्मी वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित

  नयी दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस , अग्निशमन, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्म...

 

नयी दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस , अग्निशमन, होम गार्ड और सिविल डिफेंस के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। गृह मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि इनमें वीरता के लिए 95 पदक भी शामिल हैं। वीरता पदक पाने वालों में से 78 पुलिस सेवा के और 17 अग्नि शमन सेवा के हैं। पदकों से सम्मानित किये जाने वाले कर्मियों में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पदक पाने वाले 101 कर्मी भी शामिल हैं। इनमें से 85 पुलिस सेवा, अग्नि शमन सेवा के 5 , सिविल डिफेंस और होम गार्ड के 7 और सुधारात्मक सेवा के 4 कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा इनमें उल्लेखनीय सेवा के लिए 746 पदक दिये जाने का निर्णय लिया है। 

No comments