Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

ब्रेकिंग

गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार

नयी दिल्ली। शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश, महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्...

नयी दिल्ली। शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश, महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा की। सरकार ने समितियों की सिफारिश पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। इन एथलीटों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार हर चार साल में खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में निशानेबाजी की दो अलग-अलग स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। पेरिस खेलों में ही हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था। डी गुकेश हाल ही में शतरंज के इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का इतिहास रचा। गुकेश ने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया था। प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प (ऊंची कूद) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

No comments

उत्तरप्रदेश का गांजा तस्कर रायपुर में गिरफ्तार

बच्चों से श्रम कराना नहीं, उन्हें सपने दिखाना हमारी जिम्मेदा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 75 पहुंची

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना ...

रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द

बांग्लादेशी घुसपैठियों के तलाश जारी , 35 संदिग्ध मिले

नौकरी दिलवाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

तेज धूप से झुलस रही त्वचा

कैश ऑन डिलिवरी पार्सल भेज कर ठगी

मुफ्त इलाज, शिक्षा और नौकरी का प्रलोभन देकर मतांतरण की कोशिश...