Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

ब्रेकिंग

प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी

  रायपुर । छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद और कांकेर के लिए ऑरेंज अ...

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद और कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जिलों सरगुजा, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है । पिछले 24 घंटों में कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42.0°C राजनांदगांव में और सबसे कम तापमान 18.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मुंगेली, सरगुजा और जशपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, और बलरामपुर में तेज हवाएं चली थीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

No comments

महाराष्ट्र में कोविड के 84 नये मामले

हत्यारा पिता ताउम्र गुजारेगा सलाखों के पीछे

ग्रामीणों से अवैध वसूली करता था थाना प्रभारी, शिकायत के बाद...

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PCC चीफ बैज ने किया ऐलान: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ चरणबद्ध आ...