Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 27

Pages

ब्रेकिंग

सॉफ्टवेयर-इंजीनियर से महिला LIC एजेंट ने की ठगी

रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की है। दोनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को...

रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की है। दोनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को बिजनेस में डबल मुनाफा का लालच दिया। फिर 45 लाख रुपए वसूल कर लिए। आरोपियों ने बाकायदा उन्हें रसीद भी दी, सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, जतिन चौधरी (43) ने शिकायत में बताया कि, वो न्यू शांति नगर रायपुर में रहता है और एक निजी अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पड़ोसी महिला LIC एजेंट शरनजीत कौर और उसका बेटा बलवीर सिंह बीमा का काम करते हैं। दोनों मां-बेटे के पास जतिन ने साल 2013 से अब तक अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए 13 पॉलिसी खरीदी थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। जतिन ने आरोपी मां-बेटे से जीवन सरल पॉलिसी, बीमा गोल्ड पॉलिसी, जीवन छाया पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, जीवन रक्षक पॉलिसी, अपनी पत्नी के नाम से आधारशिला पॉलिसी, बच्चों के नाम जीवन तरुण पॉलिसी खरीदी थी। साल 2024 में शरनजीत के कहने पर उन्होंने बलवीर को कैश और ऑनलाइन भुगतान के जरिए करीब 2 लाख 81 हजार दिए गए थे। जतिन साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। जतिन को साल 2024 में इनकम टैक्स भरने के लिए पॉलिसी रसीद की जरूरत पड़ी। वो साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। आरोपियों ने 3 सालों में जतिन से 5 लाख 75 हजार रुपए वसूल कर लिए थे। इसी तरह नितेश वर्मा से बिजनेस में डबल मुनाफे का झांसा देकर 4 लाख 96 हजार, जगमोहन सिंह नागपाल से 5 लाख 93 हजार, भूषण कुमार झोडे से 28 लाख 88 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस तरह मां बेटे ने मिलकर चार अलग-अलग लोगों से करीब 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

No comments

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन 29 जुलाई से

रायपुर में नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर की चोरी

छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा कल

दीवार गिरने से बच्ची की मौत...

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, पहले भी ले...

नगर निगम के विरोध में हाइवे पर उतरें लोग, लगा लंबा जाम

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बी.फार्मा डिग्रीधारियों क...

घुसपैठ रोकने के लिए सरकार की पहल

महिला सहकर्मी और छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो शिक्षक न...

शौर्य और बहादुरी के मिसाल थे छत्तीसगढ़ के सपूत बलिदानी लांस ...