Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 23

Pages

ब्रेकिंग

सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान, दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

   इंदौर। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए राज्य की लाड़ली बहनों को एक और...

  

इंदौर। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर के दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए राज्य की लाड़ली बहनों को एक और सौगात दी है। जी हां, बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि लाड़ली बहनों को मिलने वाली मासिक राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। मगर, अब सीएम मोहन यादव ने तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

अपने इंदौर दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की लाड़ली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये मिलेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि साल 2028 तक बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाएगा। जानकारी हो कि लाड़लीबहना योजना के तहत मिलने वाली राशि की 25वीं किस्त बीते सोमवार यानी 16 जून को मिली थी।

प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान यह भी कहा था कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 के साथ 250 रुपये का शगुन भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार महिलाएं इसबार धूमधाम से मनाएं। अब उनका यह भी ऐलान हो गया है कि यह राशि दीपावली से 1500 हो जाएगी।



No comments

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

अमेरिका ने भारत और चीन को दी धमकी

कम बजट में Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई, इन 5 कार...

भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से…

सुलझ गई रात के सन्नाटे में डबल मर्डर की गुत्थी