इंदौर। हजार साल पुराने शिव मंदिर को लेकर दो एशियाई देश आपस में भिड़ गए हैं। यह मंदिर भारत में नहीं हैं। यह दो देश थाईलैंड और कंबोडिया ह...

इंदौर।
हजार साल पुराने शिव मंदिर को लेकर दो एशियाई देश आपस में भिड़ गए हैं। यह
मंदिर भारत में नहीं हैं। यह दो देश थाईलैंड और कंबोडिया हैं। बीते दिन
थाईलैंड ने F16 लड़ाकू विमान से कंम्बोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमला कर
दिया। इस युद्ध में अभी तक 40 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और
40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह शिव मंदिर थाइलैंड और कंबोडिया
की सीमा पर मौजूद है। इसके लिए दोनों देश लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे
हैं, जिसमें दो बार कंबोडिया की जीत भी हो चुकी है, लेकिन यह विवाद शांत
होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यह मंदिर धार्मिक नहीं बल्कि दो देशों के
बीच राष्ट्रवाद का मुद्दा बन गया है।
No comments