Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

कब और कहां देख सकते है मुकाबला?

   नई दिल्ली। एशिया कप 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का 12व...

  

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। शुक्रवार, 19 सितंबर को भारत और ओमान आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का 12वां और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला है। भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर सुपर-4 में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं, ओमान लगातार दो हार झेलने के बाद पहले ही बाहर हो चुका है। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। आइए जानते हैं कि भारत और ओमान की टक्‍कर का प्रसारण-लाइव स्‍ट्रीमिंग (india vs oman live streaming when and where to watch) कैसे देख सकते हैं।
लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि डिजिटल दर्शक सोनी लिव ऐप पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं। भारत और ओमान के बीच एशिया कप 2025 का 12वां मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7:30 बजे होगा।

No comments