नई दिल्ली । चीन में मेहनत और अनुशासन की एक मिसाल सामने आई है। फूड डिलीवरी का काम करने वाले एक युवक ने सिर्फ पांच साल में 1.12 मिलियन यु...
नई
दिल्ली । चीन में मेहनत और अनुशासन की एक मिसाल सामने आई है। फूड डिलीवरी
का काम करने वाले एक युवक ने सिर्फ पांच साल में 1.12 मिलियन युआन (करीब
1.42 करोड़ रुपये) की बचत कर ली। इसके लिए उसने रोजाना करीब 13 घंटे और
हफ्ते के सातों दिन काम किया, साथ ही अपनी जरूरतों के अलावा हर गैर-जरूरी
खर्च से दूरी बनाए रखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय झांग ज़ुएकियांग
का झांगझोऊ शहर में नाश्ते का छोटा सा कारोबार बंद हो गया था। इस असफलता के
बाद उन पर करीब 50 हजार युआन (लगभग 6.37 लाख रुपये) का कर्ज चढ़ गया। नई
शुरुआत के इरादे से वह साल 2020 में शंघाई पहुंचे और वहां एक बड़े फूड
डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़ गए।



No comments