नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस आमतौर पर गंभीर राजनीतिक चर्चाओं और तीखी विदेश नीति के लिए जानी...
नई
दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस
आमतौर पर गंभीर राजनीतिक चर्चाओं और तीखी विदेश नीति के लिए जानी जाती है,
लेकिन हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया को एक बेहद रोमांटिक
और यादगार पल देखने को मिला। यहां 23 वर्षीय रूसी पत्रकार किरिल बाजानोव ने
इस ग्लोबल प्लेटफॉर्म को अपनी लव स्टोरी के एक बड़े मोड़ में बदल दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बाजानोव ने अचानक एक 'प्लेबोर्ड' निकाला, जिसे
देखकर पहले तो लोगों को लगा कि वह कोई तीखा सवाल पूछेंगे। हालांकि,
उन्होंने देश की बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन को
इससे जोड़ा और सीधे कैमरे की ओर देखते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर
दिया। उन्होंने कहा, "मेरी गर्लफ्रेंड यह देख रही है... क्या तुम मुझसे
शादी करोगी? प्लीज मुझसे शादी कर लो।"



No comments