Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

2023 वर्ल्ड कप की हार के बाद 'हिटमैन' ने बना लिया था संन्यास का मन

   नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार के दर्द और उसक...

 


 नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार के दर्द और उसके बाद उपजे मानसिक संघर्ष को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक हालिया कार्यक्रम में 'हिटमैन' ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल हारने के बाद वे क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना चुके थे। रोहित शर्मा ने बताया कि 2023 का विश्व कप उनके लिए केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक मिशन था। उन्होंने कहा, "2022 में कप्तानी संभालने के बाद से मेरा एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था। हार के बाद हम सभी टूट गए थे, हमें यकीन ही नहीं हो रहा था कि क्या हुआ है। मैंने उस विश्व कप के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था, इसलिए जब हम हारे, तो मेरे शरीर में बिल्कुल भी ऊर्जा नहीं बची थी।"

No comments