Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

चीन में 2 साल तक कमरे में कैद रहा शख्स

   नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में गेमिंग का नशा किस कदर इंसान पर हावी हो सकता है, इसका एक खौफनाक उदाहरण चीन के जिलिन प्रांत से सामने आया...

  

नई दिल्ली । आज के डिजिटल युग में गेमिंग का नशा किस कदर इंसान पर हावी हो सकता है, इसका एक खौफनाक उदाहरण चीन के जिलिन प्रांत से सामने आया है। चांगचुन शहर के एक ईस्पोर्ट्स होटल (eSports Hotel) में एक शख्स पिछले दो साल से एक कमरे के भीतर बंद था। जब 12 दिसंबर 2025 को उसने कमरा खाली किया, तो नजारा किसी लग्जरी होटल जैसा नहीं, बल्कि एक बदबूदार कूड़ाघर जैसा था। होटल स्टाफ जब सफाई के लिए कमरे में दाखिल हुआ, तो उनकी चीख निकल गई। कमरे में फर्श नजर ही नहीं आ रहा था; हर तरफ खाली बोतलें, खाने के सड़े हुए रैपर और प्लास्टिक का अंबार लगा था। कूड़े का ढेर इतना ऊंचा हो चुका था कि कमरे में रखी महंगी गेमिंग कुर्सियाँ और मेज पूरी तरह मलबे में दब चुके थे। बेडरूम के कोनों में लगभग तीन फीट तक कचरा जमा था और वॉशरूम की हालत ऐसी थी कि वहां खड़ा होना भी नामुमकिन था।

No comments