Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

महानदी जल विवाद सुलझाने के लिए हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को होगी

   रायपुर। महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए ओडिशा सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को शाम चार बज...

  

रायपुर। महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए ओडिशा सरकार ने उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की पहली बैठक 22 दिसंबर को शाम चार बजे लोक सेवा भवन में होगी। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकबर्धन सिंह देव इसकी अध्यक्षता करेंगे, जबकि कमेटी के अन्य सदस्य और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हालांकि यह मामला अब भी ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ सरकार अलग-अलग मोर्चों पर बातचीत कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर बनी इस कमेटी में भाजपा, बीजद और कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा महानदी से जुड़े जिलों के विधायक भी सदस्य हैं। कमेटी का उद्देश्य विवाद के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का विश्लेषण कर समाधान की दिशा में मार्गदर्शन देना है।

No comments