राजनांदगांव। जिले में शराब के अवैध भंडारण और नकली स्टीकर लगाकर बिक्री की साजिश नाकाम हो गई। 17 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस न...
राजनांदगांव।
जिले में शराब के अवैध भंडारण और नकली स्टीकर लगाकर बिक्री की साजिश
नाकाम हो गई। 17 दिसंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते
हुए ग्राम मुसराखुर्द में शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान पर दबिश दी और
पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर
पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गए आरोपितों ने अपना
नाम बीरबल वर्मा निवासी ग्राम मुसराखुर्द और चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन
निवासी ग्राम छीपा बताया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर तीसरे
आरोपी बलबीर सिंह भाटिया निवासी देवरी, महाराष्ट्र को भी गिरफ्तार किया
गया। रैकेट के मास्टर माईंड बीरबल ही था।



No comments