रायपुर। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से हजारों उड़ानें अचानक रद किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी न...
रायपुर।
देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की ओर से हजारों उड़ानें अचानक रद किए जाने के
मामले में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने एयरलाइन को कानूनी नोटिस भेजा है।
सोसायटी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इंडिगो पर ₹9,000
करोड़ का जुर्माना लगाने और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से विशेष
जांच कराने की मांग भी की है। सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने
इंडिगो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेजे नोटिस में
कहा है कि बड़े पैमाने पर उड़ानों का रद होना न सिर्फ यात्रियों के
अधिकारों का हनन है, बल्कि भारतीय कानूनों और नागरिक उड्डयन नियमों की खुली
अवहेलना है।



No comments