नई दिल्ली । मिस स्विटजरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की जघन्य हत्या का राज खुल गया है। इस मामले में उनके पति थॉमस पर दो...

नई
दिल्ली । मिस स्विटजरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की
जघन्य हत्या का राज खुल गया है। इस मामले में उनके पति थॉमस पर दोष सिद्ध
हुआ है। स्विस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले क्रिस्टीना की गला
घोंटकर हत्या की और फिर अत्यंत क्रूरता दिखाते हुए उसके शरीर के
टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और कोर्ट के दस्तावेजों के
अनुसार, मॉडल के शरीर को जिगसॉ चाकू और गार्डन वाली कैंची से काटा गया था।
सबसे दहलाने वाला खुलासा यह हुआ कि थॉमस ने शरीर के हिस्सों को काटने के
बाद, उन्हें एक इंडस्ट्रियल ब्लेंडर में डालकर प्यूरी की तरह बना दिया था।
इसके अलावा, कुछ बचे हुए हिस्सों को एक केमिकल सॉल्यूशन में घोला गया था।
जांचकर्ताओं ने बाद में ब्लेंडर, साथ ही मांसपेशियों के मसल टिशू से जुड़े
स्किन फ्लैप और हड्डी के टुकड़े बरामद किए।
No comments