नई दिल्ली । ईरान में जारी भीषण जनाक्रोश और राजनीतिक अस्थिरता के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक प्रतीकात्मक लेकिन बेहद प्रभावशाली ...
नई
दिल्ली । ईरान में जारी भीषण जनाक्रोश और राजनीतिक अस्थिरता के बीच सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने एक प्रतीकात्मक लेकिन बेहद प्रभावशाली बदलाव
किया है। एक्स ने ईरान के वर्तमान आधिकारिक झंडे वाले इमोजी को हटाकर उसकी
जगह 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले के ऐतिहासिक 'शेर और सूरज' (Lion and
Sun) प्रतीक वाले झंडे को बहाल कर दिया है। शुक्रवार को यूजर्स की नजर में
आया यह बदलाव ईरान की सदियों पुरानी पहचान से जुड़ा है। 'शेर और सूरज' का
यह चिन्ह फारसी राजशाही और पारंपरिक राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रहा है, जिसे
1979 की क्रांति के बाद धार्मिक नेतृत्व ने हटाकर वर्तमान 'इस्लामिक
गणराज्य' के प्रतीक से बदल दिया था। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में एक्स का
यह कदम सीधे तौर पर मौजूदा सरकार की वैधता को चुनौती देने जैसा माना जा
रहा है।



No comments