नई दिल्ली । अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के सम...
नई
दिल्ली । अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में एक चौंकाने
वाली घटना सामने आई है। यहां ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के समर्थन में
जुटी भीड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक चढ़ा दिया गया, जिससे इलाके में
अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रदर्शनकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर
भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यू-हॉल कंपनी का एक ट्रक अचानक
प्रदर्शन स्थल में घुस गया। ट्रक के साइड मिरर टूटे हुए थे और वह कुछ
ब्लॉक दूर जाकर रुका। घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों ने ट्रक का पीछा भी
किया। सूचना मिलते ही लॉस एंजिल्स पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं मौके पर
पहुंचीं और ट्रक को घेर लिया।



No comments