Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

T20 WC: बांग्लादेश को भारत से पंगा लेना पड़ा भारी

  नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश (India-Bangladesh Conflict) के बीच जारी कूटनीतिक और व्यापारिक तनाव का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने...

 

नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश (India-Bangladesh Conflict) के बीच जारी कूटनीतिक और व्यापारिक तनाव का असर अब क्रिकेट के मैदान पर भी दिखने लगा है। आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले बांग्लादेशी क्रिकेटरों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। भारत की दिग्गज खेल उपकरण निर्माता कंपनियों ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ अपनी स्पॉन्सरशिप और कॉन्ट्रैक्ट को खत्म या होल्ड पर डाल दिया है। भारत की मशहूर क्रिकेट बैट और किट बनाने वाली कंपनी SG (Sanspareils Greenlands) ने बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास सहित कई खिलाड़ियों के साथ अपने करार को फिलहाल 'होल्ड' पर रख दिया है। कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से इनकार करते हुए 'वेट एंड वॉच' की नीति अपनाई है। इससे खिलाड़ियों को न केवल ब्रांड वैल्यू का नुकसान होगा, बल्कि उन्हें मिलने वाली स्पॉन्सरशिप राशि भी हाथ से निकल जाएगी।

No comments