मुंबई । डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रभास स्टारर इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर...
मुंबई
। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट लगातार सुर्खियों में
बनी हुई है। प्रभास स्टारर इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद
कई बदलावों की खबरें सामने आईं। इसके बाद चर्चा हुई कि फिल्म में तृप्ति
डिमरी को कास्ट किया गया है। अब फिल्म से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है।
फिल्म
की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है। बड़े पैमाने और एक्शन से
भरपूर इस प्रोजेक्ट को लेकर अब कलाकारों में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं।
ओटीटी प्ले की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता
प्रकाश राज को कथित तौर पर फिल्म से अलग कर दिया गया है।
वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस
शुरुआत
में फिल्म के लॉन्च वीडियो में प्रकाश राज की दमदार आवाज ने उनके अहम रोल
के संकेत दिए थे, जिससे माना जा रहा था कि उनका किरदार काफी प्रभावशाली
होगा। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शूटिंग के दौरान
स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर वांगा और प्रकाश राज के बीच तीखी बहस हुई।
बताया जा रहा है कि इसी कारण सेट पर तनाव बढ़ा और अंततः दोनों पक्षों के
अलग होने की खबर सामने आई।
फिलहाल, इस पूरे मामले पर न तो प्रकाश राज और न ही फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।



No comments