Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

पांच राज्यों में जांच के बाद पकड़े गए गबन के तीन आरोपित

   सूरजपुर। अमानत में खयानत के एक संगठित और सुनियोजित मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपितों को सतना मध्य ...

  

सूरजपुर। अमानत में खयानत के एक संगठित और सुनियोजित मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपितों को सतना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से सरिया बिक्री की रकम से खरीदे गए तीन ट्रक सहित तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

श्‍पांच राज्यों के विभिन्न जिलों में स्थित टोल प्लाजा और प्रमुख स्थानों की सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपित तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली।

14 जनवरी को ग्राम नयनपुर निवासी अमित पाण्डेय ने सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके यूबी. वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट नयनपुर से ट्रक क्रमांक यूपी 61 एटी 2832 के माध्यम से 30 टन 160 किलोग्राम सरिया (छड़) भदौही, उत्तरप्रदेश भेजा गया था।

No comments