Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

श्मशान घाट में चिता से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया

    रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में चिता से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के ...

  

 रायपुर। राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित जरवाय श्मशान घाट में चिता से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंतिम संस्कार के बाद अस्थि संग्रह के लिए पहुंचे परिजन को मृतक के सिर का अवशेष गायब मिला, जबकि अन्य अस्थियां वहीं मौजूद थीं।

चिता के आसपास काला कपड़ा, कटे नींबू और सिंदूर जैसी संदिग्ध सामग्री मिलने से तंत्र साधना किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में आक्रोश है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

अस्थि संग्रह के दौरान खुलासा

जानकारी के अनुसार, जरवाय निवासी शेखर यादव का 19 फरवरी को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। परंपरा के अनुसार कुछ दिन बाद परिजन अस्थि संग्रह के लिए पहुंचे। चिता की राख खंगालने पर उन्हें सिर का हिस्सा नहीं मिला। यह देख परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। उन्होंने तत्काल आसपास तलाश शुरू की, लेकिन अवशेष का कोई पता नहीं चला।
चिता के पास मिला संदिग्ध सामान

परिजन ने जब चिता के आसपास नजर दौड़ाई तो वहां काला कपड़ा, कटे हुए नींबू, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री जैसी वस्तुएं पड़ी मिलीं। इन वस्तुओं को देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी ने तंत्र साधना के उद्देश्य से चिता के साथ छेड़छाड़ की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों की आवाजाही की शिकायत पहले भी मिलती रही है।
लावारिस बाइक से बढ़ा संदेह

घटना स्थल के पास श्मशान परिसर के अंदर एक लावारिस बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि घटना में शामिल लोग इसी वाहन से पहुंचे होंगे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती तो ऐसी घटना नहीं होती। कबीर नगर थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

No comments