Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

वफादारी की मिसाल... मौत के मुंह से बच निकले 7 पालतू कुत्ते, 17 KM का सफर तय कर पहुंचे घर

   नई दिल्ली । चीन के जिलिन प्रांत से एक दिल छू लेने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मांस तस्करों द्वारा चोरी किए गए सात...

  

नई दिल्ली । चीन के जिलिन प्रांत से एक दिल छू लेने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मांस तस्करों द्वारा चोरी किए गए सात पालतू कुत्ते एक चलते ट्रक से भाग निकले और दो दिनों तक 17 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर सुरक्षित अपने मालिकों के पास पहुंच गए। सोशल मीडिया पर इन "सात जाँबाजों" का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मौत के सौदागरों के चंगुल से ऐसे भागे

पूरी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी है। इन सात कुत्तों को अलग-अलग घरों से मांस बेचने वाली एक दुकान के गिरोह ने चुराया था। उन्हें एक ट्रक में भरकर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ये कुत्ते किसी तरह ट्रक से छिपकर भागने में कामयाब रहे।

अनोखी दोस्ती: घायल साथी को भी नहीं छोड़ा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के Grok और 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के अनुसार, इन कुत्तों के झुंड में जर्मन शेफर्ड, कोर्गी, गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर और पेकिनीज नस्ल के कुत्ते शामिल थे।

घायल साथी का साथ: झुंड का जर्मन शेफर्ड कुत्ता घायल था, लेकिन बाकी साथियों ने उसे अकेला नहीं छोड़ा।

एक ही गांव के दोस्त: ये सातों कुत्ते एक ही गाँव के रहने वाले हैं और अक्सर साथ खेलते थे, यही वजह थी कि वे पूरे रास्ते एक-दूसरे का सहारा बने रहे।
चश्मदीद बोले- 'मुसीबत में फंसे भाइयों जैसा था झुंड'

चांगचुन के एक व्यस्त हाईवे पर 'लू' नाम के एक इंटरनेट यूजर ने सबसे पहले इन्हें देखा। लू ने बताया, "वे आवारा कुत्तों जैसे बिल्कुल नहीं लग रहे थे। वे मुसीबत में फंसे छोटे भाइयों के एक झुंड की तरह एक साथ चल रहे थे।" लू ने उन्हें सुरक्षित जगह पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने रुकने के बजाय अपना सफर जारी रखा।
सोशल मीडिया और वॉलंटियर्स ने की मदद

जैसे ही इन कुत्तों के वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, स्थानीय वॉलंटियर्स सक्रिय हो गए। उन्होंने रास्तों और खेतों में इन कुत्तों की हरकतों पर नजर रखी और यह सुनिश्चित किया कि वे बिना किसी खतरे के अपने गाँव पहुंच जाएं। दो दिनों की मशक्कत के बाद, वफादारी की यह टोली अपने घर पहुंच गई।

No comments