Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

खौफनाक दुर्घटना: ट्रेलर की चपेट में आई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

    कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा एक लापर...

  

 कोरबा। जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। यह हादसा एक लापरवाह और तेज रफ्तार ट्रेलर चालक के कारण हुआ, जिसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को कुचलते हुए ट्रेलर पलट दिया।

ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया और उसके बाद ट्रेलर वहीं पलट गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि युवकों को संभलने का कोई मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ट्रेलर के पलट जाने के कारण शव उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को हटाया गया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 

No comments