Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

इस शुक्रवार OTT-थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही 10 नई फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

   नई दिल्ली। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है। मार्च के दूसरे शुक्रवार को ओट...

  

नई दिल्ली। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है। मार्च के दूसरे शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर सिनेमाघरों तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं।

कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर, डॉक्यूमेंट्री और कोर्टरूम ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की करीब 10 फिल्में और सीरीज दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगी। ऐसे में सिनेमा लवर्स के पास इस वीकेंड मनोरंजन के कई विकल्प होंगे।
‘Aspirants Season 3’ से फिर लौटेंगे अभिलाष

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘Aspirants’ का तीसरा सीजन भी इसी शुक्रवार रिलीज हो रहा है। इस सीजन में नवीन कस्तूरिया एक बार फिर डीएम अभिलाष के किरदार में नजर आएंगे। कहानी में दोस्ती, आरोप-प्रत्यारोप और कई नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - प्राइम वीडियो, जॉनर - रियलिस्टिक ड्रामा
‘Local Times’ में दिखेगी ऑफिस कॉमेडी

कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए ‘Local Times’ एक दिलचस्प सीरीज हो सकती है। यह चार दोस्तों की कहानी है जो बंद होने जा रहे एक लोकल अखबार को बचाने की कोशिश करते हैं।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - प्राइम वीडियो, जॉनर - कॉमेडी
‘Pookie’ में दिखेगा रोमांस और ब्रेकअप का ड्रामा

‘Pookie’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक युवा जोड़े की कहानी दिखाई गई है। सड़क पर हुई एक घटना के बाद दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन बाद में अपने रिश्ते को एक और मौका देने पर विचार करते हैं।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Zee5
थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ‘That Night’

‘That Night’ एक सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक सिंगल मदर की कहानी दिखाई गई है जो छुट्टियों के दौरान गलती से हत्या कर बैठती है। इसके बाद शुरू होती है खुद को बचाने की जद्दोजहद।

रिलीज डेट - 13 मार्च , प्लेटफॉर्म - Netflix
‘Dynasty: The Murdochs’ में मीडिया साम्राज्य की कहानी

यह एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें मशहूर मर्डोक फैमिली और उनके मीडिया एम्पायर की कहानी दिखाई गई है।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Netflix
‘Fatal Seduction Season 3’ भी होगा रिलीज

एरोटिक थ्रिलर सीरीज ‘Fatal Seduction’ का तीसरा सीजन भी इसी शुक्रवार स्ट्रीम होगा। कहानी नंदी की जिंदगी के नए मोड़ और उसके रिश्तों के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Netflix
‘Funky’ में म्यूजिकल कॉमेडी का तड़का

‘Funky’ एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक संघर्ष कर रहे डायरेक्टर की कहानी दिखाई गई है जो अपनी फिल्म के लिए फाइनेंस जुटाने के लिए अजीब-अजीब तरीके अपनाता है।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Netflix
के-ड्रामा ‘Phantom Lawyer’

के-ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘Phantom Lawyer’ भी इस शुक्रवार रिलीज हो रहा है। इसमें एक वकील की कहानी दिखाई गई है जो भूत-प्रेत से जुड़ी रहस्यमयी घटनाओं में फंस जाता है।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Netflix
ओटीटी पर आएगी ‘The Taj Story’

परेश रावल की चर्चित फिल्म ‘The Taj Story’ लंबे विवाद के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म ताजमहल के इतिहास और उससे जुड़े विवादों को दिखाती है।

रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - Lionsgate Play
थिएटर्स में रिलीज होगी ‘Kissa Court Kachehari Ka’

सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म ‘Kissa Court Kachehari Ka’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में एक आम आदमी की न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है।
रिलीज डेट - 13 मार्च, प्लेटफॉर्म - थिएटर्स

इस शुक्रवार ओटीटी और सिनेमाघरों में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ऐसे में दर्शकों के पास इस वीकेंड मनोरंजन के भरपूर विकल्प मौजूद रहेंगे।

No comments