Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

33 साल बाद लौटे संजय दत्त, खूंखार लुक देख फैंस हुए हैरान

   मुंबई । 33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खलनायक (Khalnayak) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ के किरदार ...

 


 मुंबई । 33 साल पहले रिलीज हुई फिल्म खलनायक (Khalnayak) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ के किरदार को इतने प्रभावशाली तरीके से निभाया कि वह हमेशा के लिए ‘खलनायक’ के नाम से पहचाने जाने लगे। अब एक बार फिर यह चर्चित किरदार बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर ने दर्शकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

टीजर में दिखा खौफनाक अंदाज

हाल ही में जियो स्टूडियो (Jio Studios) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ का फर्स्ट लुक टीजर (Khalnayak Returns) जारी किया है। इस टीजर में एक घायल व्यक्ति जमीन पर पड़ा दिखाई देता है, तभी संजय दत्त की दमदार एंट्री होती है।

हाथों में बेड़ियां और सिगार के साथ उनका अंदाज बेहद खतरनाक नजर आता है। वह भारी आवाज में कहते हैं

“बोला था ना... 10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र... नायक नहीं, खलनायक हूं मैं।” यह डायलॉग पुराने किरदार की याद दिलाते हुए फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा देता है।
पोस्टर ने भी बढ़ाई उत्सुकता

टीजर के साथ-साथ संजय दत्त ने फिल्म के दो पोस्टर भी साझा किए हैं। एक पोस्टर में वह सिगार जलाते नजर आते हैं, जबकि दूसरे में उनकी डरावनी हंसी साफ झलकती है।

पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हर कहानी का एक वक्त होता है और उसका वक्त आ गया है। खलनायक रिटर्न्स।”
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

करीब 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे बड़ी हिट बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि संजय दत्त से बेहतर खलनायक आज के दौर में कोई नहीं हो सकता। कुछ ने इसे आने वाली फिल्मों से भी बड़ी हिट बताया।

ओरिजिनल फिल्म की विरासत

सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। हालांकि, ‘खलनायक रिटर्न्स’ में संजय दत्त के अपोजिट किस अभिनेत्री को लिया जाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

No comments