Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

पाकिस्तान से आए क्रिकेटर की बॉलीवुड में किस्मत पलटी, 3 लाइन के डायलॉग से बना सुपरविलेन!

   मुंबई । कराची से आए भारत, Sholay में 3 लाइन के डायलॉग से बने स्टार; रवीना से था खास रिश्ता, कहानी बॉलीवुड के 'सांभा' की ब्लॉकबस्ट...

  

मुंबई । कराची से आए भारत, Sholay में 3 लाइन के डायलॉग से बने स्टार; रवीना से था खास रिश्ता, कहानी बॉलीवुड के 'सांभा' की
ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले (Sholay) से रातोंरात स्टार बने अभिनेता कराची से मुंबई आकर खलनायक की भूमिका में छा गए थे। एक्टर का रवीना टंडन से खास नाता था।
बॉलीवुड में खलनायकों का दौर
70 और 80 के दशक में सिनेमा पर खलनायकों की हुकूमत थी। अमरीश पुरी, अमजद खान, प्रेम चोपड़ा, डैनी डंजोंगपा, रंजीत और जीवन जैसे कई खलनायकों ने इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय से नाम कमाया। इसी बीच एक और एक्टर कराची से बंबई (मुंबई) आए और खलनायक बनकर छा गए।
छोटे रोल से छोड़ी अमिट छाप

इस खलनायक ने भले ही फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। छोटे से रोल में भी वह अमिट छाप छोड़ने के लिए जाने जाते थे। फिल्म शोले (Sholay) के बाद तो उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से उन्हें असली स्टारडम मिली थी।

क्रिकेटर बनने का था सपना

यह बॉलीवुड स्टार कोई और नहीं, बल्कि मैक मोहन (Mac Mohan) थे। मैक मोहन के नाम से मशहूर मोहन मकिजानी का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची (तब भारत का हिस्सा था) में हुआ। उनका सपना था कि वह इंडियन क्रिकेटर बनें। इसीलिए वह मुंबई भी आए थे लेकिन किस्मत में तो खलनायक बनना था।
एक्टिंग करियर की शुरुआत
एक रोज मैक मोहन ने थिएटर ज्वॉइन किया और उनकी दिलचस्पी अभिनय में बढ़ने लगी। फिर वह मुंबई में ही एक्टिंग सीखने लगे। एक्टिंग डेब्यू से पहले उन्होंने मशहूर निर्देशक चेतन आनंद को असिस्ट किया था। उन्हें पहला ब्रेक साल 1964 में फिल्म 'हकीकत' से मिला था।
'सांभा' के किरदार से मिली पहचान

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मैक मोहन को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' से मिली थी। आपको फिल्म का वो मशहूर डायलॉग तो याद ही होगा, जब फिल्म में गब्बर सिंह (अमजद खान) पूछता है, 'अरे ओ सांभा, कितना इनाम रखा है सरकार हम पर?' तब सांभा कहता है, 'पूरे पचास हजार।' यह सांभा कोई और नहीं, बल्कि मैक मोहन ही थे।
सफल फिल्मी सफर

शोले से कामयाबी मिलने के बाद मैक मोहन ने डॉन, काला पत्थर, कर्ज, शान, क्रोधि जैसी फिल्मों में काम किया। मैक पहले ऐसे खलनायक हैं, जिनका असली नाम सबसे ज्यादा फिल्मों में इस्तेमाल किया गया।
रवीना टंडन के साथ रिश्ता

बहुत कम लोग जानते हैं कि मैक मोहन का नाता बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से है। जी हां, मैक मोहन रिश्ते में रवीना के मामा लगते हैं। एक बार एक्ट्रेस ने बताया था कि मामा मोहन उनके बहुत करीब थे। वह हमेशा उनके लिए गिफ्ट्स लाया करते थे।

No comments