Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में IPL 2026 का धमाका: RCB, MI और KKR के मुकाबले तय

   नई दिल्ली : राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को ल...

  

नई दिल्ली : राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल (IPL 2026) मुकाबलों को लेकर उत्साह चरम पर है। क्रिकेट प्रेमियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग संभवतः 3 मई से शुरू हो सकती है।
टीमों के आगमन का शेड्यूल

ताजा जानकारी के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां छह दिनों तक रुककर अभ्यास करेगी। वहीं मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) की टीम के 3 मई के बाद पहुंचने की संभावना है।

दो बड़े मुकाबलों का इंतजार

स्टेडियम में 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आरसीबी की भिड़ंत होगी। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। लंबे समय बाद रायपुर में बड़े क्रिकेट मुकाबलों की वापसी से शहर में खेल का माहौल बन गया है।
प्रशासन की तैयारियां पूरी

इन मैचों को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया गया है।
दर्शकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

इस बार स्टेडियम में प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक बिना किसी बाधा के खिलाड़ियों को नजदीक से देख सकेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों से मैच समाप्त होने के बाद इन्हें फिर से लगाया जाएगा।
टिकट दरें और सुविधाएं

टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.royalchallengers.com/ पर आनलाइन बुक किए जा सकेंगे। की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। टिकट की कीमतें 2,000 रुपये से शुरू होकर 2,500, 3,500, 5,000 और 8,000 रुपये तक निर्धारित की गई हैं। प्रीमियम सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम श्रेणी के टिकट 20,000 से 40,000 रुपये तक होंगे। कार्पोरेट बॉक्स के लिए लगभग 30,000 रुपये शुल्क तय किया गया है, जिसमें वीआईपी सुविधाएं शामिल होंगी। छात्रों के लिए विशेष छूट भी दी जाएगी।
स्थानीय कारोबार को मिलेगा लाभ

इन मुकाबलों से शहर के होटल, परिवहन और छोटे व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। आईपीएल मैचों की वापसी से रायपुर में आर्थिक गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

No comments