नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी...
नई
दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच रॉयल
चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी
अनुष्का शर्मा ने आध्यात्म की शरण ली है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यह
'पावर कपल' वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने विख्यात संत प्रेमानंद जी महाराज
के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का
भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं।
महाराज जी के साथ की 'एकांतिक वार्ता'
विराट
और अनुष्का ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज से
मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर महाराज
के प्रवचन सुने और 'एकांतिक वार्तालाप' के जरिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन
प्राप्त किया। वीडियो में किंग कोहली के गले में तुलसी की माला और
सादगीपूर्ण अंदाज उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। वहीं, अनुष्का शर्मा
सफेद रंग के सिंपल सूट में बेहद सौम्य नजर आईं।
5 महीने में तीसरी बार वृंदावन का दौरा
विराट
कोहली के जीवन में आध्यात्म का प्रभाव पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। साल
2026 में यह उनका दूसरा और पिछले पांच महीनों में तीसरा वृंदावन दौरा है।
इससे पहले, इसी साल फरवरी में अपने बेटे 'अकाय' के जन्म के बाद भी यह जोड़ा
आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचा था।
मैदान पर शानदार फॉर्म, ब्रेक में मिली शांति
दिल्ली
कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी को कुछ दिनों का ब्रेक मिला है। टीम
का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) से होना है। विराट ने इस
समय का उपयोग मानसिक शांति के लिए किया।
RCB का IPL 2026 में प्रदर्शन
आरसीबी
की टीम मौजूदा सीजन में भी शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने 6 में से 4
मैच जीत लिए है, जबकि दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल
2026 की प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी 8 अंक और +1.171 नेट रन रेट के साथ
दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच
खेलते हुए 247 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो अर्धशतक शामिल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'आध्यात्मिक अवतार'
विराट
कोहली के एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर फैंस जमकर
प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि मैदान पर आक्रामक दिखने
वाले 'चीकू' का यह शांत और भक्तिमय रूप यह बताता है कि वे अपनी सफलता का
श्रेय ईश्वरीय आशीर्वाद को देते हैं।



No comments