Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

बलौदाबाजार में तूफानी वार, 10 फीट तक पानी की उठती लहरें

   रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। बुधवार को बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चली। इसका असर इ...

 


 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। बुधवार को बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चली। इसका असर इतना तेज था कि, सिद्धेश्वर मंदिर से लगे 150 एकड़ में फैले बाल समुद्र तालाब में ऊंची लहरें उठ रही थी।

वहीं, दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। पुरैना इलाके में शाम को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, गरज चमक हुई तो घर लौटने लगे, इस दौरान शक्ति बिश्नोई (18) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।

बंगाल में बने सिस्टम के असर से प्रदेशभर में ये हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।


No comments