Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

  रायपुर । जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री र...

 


रायपुर । जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव तहसील के ग्राम जोराडोल निवासी स्वर्गीय नैहर साय की 3 सितम्बर 2024 को कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना में मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी श्रीमती पांचो बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक संबल मिल सके।

No comments